फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत, पत्नी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार की सुबह सिवाह गांव के पास नहर बाईपास चौक पर हुआ। राहगीरों की मदद से दंपती को पास के निजी अस्पताल लाया गया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत में गन्नौर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी परविंद्र (46) के परिजनों ने बताया कि वह पत्नी कुसुम के साथ शनिवार की सुबह बाइक से बेटी की सुसराल बिझौल गांव जा रहा था, जहां उसे बेटी के दादा ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने था। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार दंपती सिवाह के पास नहर बाईपास वाले चौक पर पहुंचे तो डाहर गांव की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परविंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पत्नी कुसुम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसराना पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत परविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें