फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में सैर करते समय पति ने चाकू से किया हमला

Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। शहर के गोल्डन पार्क में बुधवार शाम को सैर कर रही महिला शबाना पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों हाथों में चाकू लगने से महिला घायल हो गई। उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

शबाना ने बताया कि वह पति असलम की प्रताड़ना से तंग आकर करीब एक माह पहले अपने मायके में आ गई थी। वह यहां एक निजी कंपनी में काम करती है। वह पति के नशे की आदी होने और परेशान करने से उनके पास जाना नहीं चाहती। इससे उसका पति नाराज था और कई दिनों से उसकी रेकी कर रहा था। वह बुधवार शाम सैर कर रही थी। असलम वहीं पर आ गया। वह उनसे बचने के लिए पेड़ के पीछे छिप गई। असलम ने उसे देख लिया और आते ही उस पर हमला कर दिया। उसने हमले को रोकने का प्रयास किया तो चाकू उनके दोनों हाथों पर लगा। उन्होंने शोर मचाया तो असलम भाग गया। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसमें शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें