फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के मामले में छात्रा का पति गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने बीएएमएस की छात्रा को आत्महत्या को मजबूर करने के आरोपी पति को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने को यह कामयाबी छात्रा की आत्महत्या के सात दिन मिली है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को छात्रा निशा के परिजनों ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए एसपी आफिस में पहुंचकर नाराजगी दिखाई थी। उनके साथ 35-40 कॉलोनीवासी भी थे।

एसपी पारुल कुश जैन के नहीं होने पर वे डीएसपी बदन सिंह राणा से मिले थे। रमेश चंद्र और परिजनों ने डीएसपी बदन सिंह राणा से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि डीएसपी बदन सिंह ने इतने बड़े मामले में अज्ञानता दिखाई। इस मामले में निशा के परिजनों और उनके साथ्ा एसपी कार्यालय पहंुचे 35-40 लोगों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। उन्होंने चेताया था कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे कैंडल मार्च निकालेंगे और उच्च अधिकारियों तक न्याय की
गुहार लगाएंगे।

ये है मामला
विकास नगर, एनएफएल में बीत मंगलवार को बीएएमएस की छात्रा अंजली उर्फ निशा ने अपने पिता की लाइसेंस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी। गोली उसकी कनपटी में लगी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उसके पास सुसाइड नोट मिला था। पिता रमेश चंद्र के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पति सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

सुनील, अंजली के साथ उसी कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। अंजली ने आत्महत्या करने से कुछ देर पहले ही सुसाइड नोट लिखा। उसने आरोप लगाया था कि सुनील के पास उसकी शादी से पहले की कुछ वीडियो हैं और वह उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें