माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर में नाले में मानव भ्रूण पड़ा मिला। आस-पास के लोगों ने तुंरत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देखने में भ्रूण छह से सात माह का लग रहा है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि सोमवार दोपहर को करीब 12 बजे उनके पास सूचना आई की कुलदीप नगर के नाले में एक मानव भ्रूण पड़ा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि भ्रूण का लिंग क्या है।
उधर, पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। जिससे भ्रूण को फेंकने वाले आरोपी को पता लगाया जा सके। हालांकि, अभी तक पुलिस को फुटेज में कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है।