फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हुकटा ने विश्वविद्यालयों के पात्र अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा विधेयक लाने की मांग उठाई

विज्ञापन
​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने अपनी मांगों को रखते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत : एसो.
विज्ञापन
पानीपत। हुकटा (हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ) हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवा सुरक्षा विधेयक शीतकालीन सत्र में लाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने इसके लिए रविवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने अपनी मांग रखी। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इसी शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री से बातचीत कर विधेयक लाकर अधिनियम पारित कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


हुकटा के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष शीतकालीन सत्र में कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चररों के लिए सेवा-सुरक्षा अधिनियम-2024 पारित किया था। वहीं समान योग्यता और समान कार्य करने वाले शिक्षा विभाग के विश्वविद्यालयों के लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर इस अधिनियम से वंचित रह गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले वर्ष शीतकालीन सत्र और पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को सेवा-सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था। विभागीय स्तर पर गठित समिति व उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा सभी विश्वविद्यालयों से जानकारी लेकर प्रस्तावित विधेयक को सैद्धांतिक स्वीकृति तक पहुंचाया जा चुका है। यह फाइल शिक्षा विभाग में लंबित है। विभाग के अतिरिक्त अन्य छह विभागों के अंतर्गत छह विश्वविद्यालयों से पुनः प्रारंभ से सूचना मंगवाने के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। इन विश्वविद्यालयों में कोई भी पात्र अनुबंधित शिक्षक नहीं है। इस तरह सूचना एकत्रित करने अन्य प्रक्रिया में बहुत समय लगेगा। इससे शिक्षा विभाग द्वारा किया गया मसौदा इस सत्र में नहीं आ सकेगा।


चार विश्वविद्यालयों में कोई भी अनुबंधित शिक्षक नहीं

संघ के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि चार विश्वविद्यालयों में कोई भी अनुबंधित शिक्षक नहीं है। खेल विश्वविद्यालय हरियाणा राई की स्थापना को अभी पांच वर्ष पूर्ण नहीं हुए हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधोला, पलवल में 15 अगस्त 2024 तक कोई भी अनुबंधित शिक्षक पांच वर्ष की सेवा पूर्ण नहीं करता।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के बाहर किसी भी विभाग के अंतर्गत विश्वविद्यालय में एक भी पात्र अनुबंधित शिक्षक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अन्य विभागों से संबंधित सूचना सेवा सुरक्षा विधेयक को शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत करने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं बननी चाहिए। इस मौके पर अंजना मिश्रा, पूनम व अमित मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें