पानीपत। पुलिस सुरक्षा के दावाें के बीच धमीजा कॉलोनी में चार वेस्ट कारोबारी मुजिम्मल खान के बंद मकान को निशाना बना गए। चोर मकान से करीब 17 लाख रुपये नकदी और चार तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। मुजिम्मल खान ने बताया कि वह वेस्ट कपड़ों का कारोबार करते हैं। वह सात नवंबर को अपने परिवार के साथ दिवाली पर उत्तर प्रदेश के गांव गढ़ी अब्दुल्ला अपने पैतृक गांव गए हुए थे।
विज्ञापन
वे नौ नवंबर की दोपहर को लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। मकान के कमरों की अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से 17 लाख रुपये नकद व चार तोले सोने के गहने चोरी मिले। तहसील कैंप थाना पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची। थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।