फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होमगार्ड के जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Fri, 19 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। होमगार्ड के जवान अर्जुन नगर के सुशील की बुधवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम ताेड़ दिया। उसे लिव-इन में रहने वाली महिला ने अस्पताल में दाखिल कराया था। होमगार्ड के परिजनों ने महिला पर प्रॉपर्टी और पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं। पुराना औद्याेगिक थाना की पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम कराकर परिजनाें काे साैंप दिया।
नैन गांव के महेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुशील होमगार्ड में नौकरी करता था। उसकी पहले करनाल में शादी हुई थी। पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका एक बेटा हिमांशु है। सुशील एक अन्य महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा था। महिला भी जींद में शादीशुदा है और तीन बच्चाें की मां है। महिला सुशील की प्रॉपर्टी के लालच में उसके साथ रहती थी। सुशील का लड़का पहले अपने पिता के पास ही रहता था लेकिन महिला के झगड़ा करने से वह अपने मामा के पास रहने लगा। महिला सुशील के साथ मारपीट करती थी। अब सुशील काफी समय से बीमार चल रहा था। उसके बैंक खाते में पैसे होने के बाद भी महिला ने ठीक से इलाज नहीं कराया। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। वहीं महिला ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि सुशील अधिक शराब पीता था। जिसके चलते लीवर खराब हाे चुका था। उन्होंने सुशील काे अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड कर्मी सुशील की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने लिव इन में रहने वाली महिला पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पाेस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसमें पोस्टमार्टम रिपाेर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र, प्रभारी, पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें