अधिकांश लोग मंगलवार को हाेलिका दहन करेंगे। हालांकि पूजन एक दिन पहले ही सोमवार को कर लिया गया। वहीं एक दो स्थानों पर लोगों ने सोमवार रात को 8 बजे होलिका दहन किया। पुलिस ने बाजारों व नाकों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों को रुकवा कर जांचा गया। वहीं त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया।