फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊंटला में हॉकी टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट में ​खिलाड़ियों से परिचय करते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : स्कूल - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थर्मल। ऊंटला स्थित गुरु ब्रह्मानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 हॉकी टूर्नामेंट का आगाज हुआ। प्रतियोगिता छह सितंबर तक चलेगी, जिसमें उत्तर भारत के विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हॉकी से शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल के लिए सुझाव दिए।
पंचायत मंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान देश-दुनिया में खेलों के हब के रूप में स्थापित हो चुकी है। नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने पानीपत और हरियाणा का नाम विश्वभर में रोशन किया है। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाने का जरिया हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।
विज्ञापन

मंत्री पंवार ने कहा कि हार-जीत से ज्यादा खेल भावना मायने रखती है। सच्चा खिलाड़ी जीत में विनम्र और हार में मजबूत बनकर उभरता है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से जापान में होने वाले एशियाड में भी भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने गर्व जताया कि देश की महिला हॉकी टीम में करीब 50 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा की हैं, जो प्रदेश की खेल नीति का प्रमाण है।
विज्ञापन


गांव और स्कूल को 47 लाख की सौगात
विकास एवं पंचायत मंत्री ने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव ऊंटला में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 21 लाख और आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें