फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचआईवी पॉजिटिव किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2023 में 16 साल की उम्र में हुई थी शादी, नर्सिंग ऑफिसर की सूचना पर अस्पताल पहुंची महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सदर थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एचआईवी पॉजिटिव किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म जिला नागरिक अस्पताल में सर्जरी से हुआ है। नर्सिंग ऑफिसर ने इसकी सूचना महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को दी। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर किशोरी से पूछताछ की और इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूचना महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सदर थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी की शादी वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में 16 साल की आयु में हुई थी। वह फिलहाल 17 साल कुछ माह की है। उसने जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी एचआईवी पॉजिटिव है। उसने उन्हें लिखकर दिया है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती लेकिन इसमें दुष्कर्म, पोक्सो व मैरिज एक्ट के तहत कार्रवाई बनती है। उन्होंने इसके लिए सिटी पुलिस थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। शहर पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी कार्रवाई बनती है वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें