फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुब्रतो राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में हिसार बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीवन में चल रही 64वीं प्री. सुब्रतो राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में हिसार ने रोहतक को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहतक की टीम द्वितीय, गुरुग्राम की टीम तृतीय और पानीपत की टीम चतुर्थी स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को इनाम राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ( डीईओ ) राकेश बूरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़कों के वर्ग में सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महेंद्रगढ़ की टीम द्वितीय र फरीदाबाद की टीम तृतीय और कुरुक्षेत्र की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेश की कई टीमों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में पानीपत की बेटियों ने चतुर्थ स्थान हासिल किया है। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ ) सुभाष चंद्र भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत, एईओ रविंद्र तेल, एईई कर्ण सिंह पूनिया, जयपाल सरोहा, बिजेंद्र भूतिया, कृष्ण सांगवान और कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें