पानीपत। ट्रेनें स्टेशन पर लगातार घंटों की देरी से आ रही हैं। बुधवार को हीराकुंड एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें देरी से आई। इससे यात्री परेशान नजर आए। यात्री सिमरन और राजेश ने बताया कि वह अपने ट्रेन के इंतजार में काफी समय से स्टेशन पर इंतजार में बैठे हुए हैं।
ये ट्रेनें आई देरी से : हीराकुंड एक्सप्रेस छह घंटे, स्वराज एक्सप्रेस आधा घंटा और चंडीगढ़ स्पेशल फेयर एसी स्पेशल एक घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस आधे घंटा, नेताजी एक्सप्रेस 39 मिनट और जम्मू मेल 33 मिनट की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौना घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 मिनट, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 38 मिनट और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। संवाद