फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हिमाचल की मोरसिन हैंडबॉल नर्सरी ने जीता टूर्नामेंंट

Tue, 02 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खिलाड़ी को नकद राशि से सम्मानित करते हुए समाजसेवी सुखबीर सिंह मलिक।
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव में आयोजित तीन दिवसीय महिला हैंडबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में हिमाचल की मोरसिन हैंडबॉल नर्सरी विजेता और उग्राखेड़ी उपविजेता रही। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 27 टीमों के 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुखबीर सिंह मलिक ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट की विजेता रही मोरसिन हैंडबॉल नर्सरी की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई। साथ ही उपविजेता रही उग्राखेड़ी हैंडबॉल टीम को द्वितीय पुरस्कार में 21 हजार रुपये की सम्मान राशि और ट्रॉफी भेंट की गई।
कोच शीतल मलिक ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर इतने बड़े टूर्नामेंट का सफल आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है। तीन दिन तक चले इस टूर्नामेंट में उग्राखेड़ी ग्रामवासियों ने मिलकर सभी खिलाड़ियों और आए हुए अतिथियों के रहने, खाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें