फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 220 केवी पावर हाउस के पीछे हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटा, बिजली निगम के खिलाफ उतरे कॉलोनीवासी

विज्ञापन
कॉलोनीवासियों से बात करते बिजली निगम अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। शहर के 220 केवी पावर हाउस के पीछे स्थित कॉलोनी के लोग पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से जर्जर बिजली आपूर्ति व्यवस्था के साए में जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी के बीच से गुजर रही पट्टीकल्याणा एपी फीडर की खस्ताहाल हाई वोल्टेज (11,000 केवी) लाइन की तारें आए दिन टूट कर गिरती रहती हैं। रविवार को भी अचानक 11 केवी की तार टूट कर नीचे आ गिरी। इससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। इस घटना से क्षुब्ध हुए कॉलोनीवासियों ने एकत्र होकर बिजली निगम के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) मौके पर पहुंचे, जहां आक्रोशित निवासियों ने उन्हें घेरकर अपनी समस्याएं बताईं। कॉलोनी निवासी अशोक गुप्ता, पूनम, राजेश, अनिल, सुनीता, कांता, पूजा, रामरती और दिनेश कुमार ने बताया कि करीब 20-25 वर्षों से यह जर्जर लाइन उनके सिर पर मंडरा रही है। उन्होंने बताया कि गलियों के बीचों-बीच लगे बिजली के भारी-भरकम एच-पोल के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि खंभे और तारों का जाल लोगों के मकानों की दीवारों से पूरी तरह सटा हुआ है। इससे जरा सी बारिश या हवा चलने पर दीवारों में करंट उतर आता है और चिंगारियां निकलती हैं। आए दिन तार टूटने से अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभागीय बेरुखी खत्म होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


अधिकारियों के चक्कर काट थक चुके हैं लोग
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही इस ज्वलंत समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल समालखा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) से भी मिला था। उन्हें लिखित और मौखिक रूप से जान-माल के खतरे से अवगत कराया गया था। हालांकि, उस समय आश्वासन तो मिला, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को जब दोबारा तार टूटा तो लोगों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

बदला फीडर का शेड्यूल, मरम्मत कार्य होगा शुरू

बिजली निगम ने इस जर्जर लाइन की मरम्मत के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पट्टीकल्याणा एपी फीडर का सप्लाई शेड्यूल बदल दिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान दिन में सप्लाई बाधित न हो और काम आसानी से पूरा किया जा सके। नई व्यवस्था के तहत अब खेतों की बिजली सप्लाई तड़के करीब 2:45 बजे से सुबह 10:45 बजे तक चालू रहेगी।
विज्ञापन


वर्जन

मामला पूरी तरह से हमारे संज्ञान में है। पट्टीकल्याणा एपी फीडर की सप्लाई दिन के समय चल रही थी। इस वजह से मरम्मत का काम शुरू करने में दिक्कत आ रही थी। इसी समस्या को देखते हुए फीडर का समय बदल दिया गया है। अगले एक या दो दिनों के भीतर मैं खुद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करूंगा और कॉलोनी में लटकती तारों व खंभों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
नरेश कुमार, एसडीओ, समालखा सब-डिवीजन, बिजली निगम।

कॉलोनीवासियों से बात करते बिजली निगम अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें