पानीपत। उग्राखेड़ी गांव में स्कूली दिनों के मामूली विवाद की रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। हमलावरों ने बचाव में आए युवक के दोस्त पर पिस्तौल तान दी और बीच-बचाव करने आई मां व दादी के साथ भी हाथापाई व बदसलूकी की।
विज्ञापन
घायल युवक ने अस्पताल में दाखिल कराया है। उग्राखेड़ी गांव रोहित ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह पांच नवंबर की रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्त गौरव, फिरोज और चिराग के साथ घर में बैठा था। गांव के ही नवनीत उर्फ नीटू, शुभम और आजाद उर्फ साडी आ गए। उन्होंने स्कूली समय के विवाद की रंजिशन बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसकी छाती पर वार कर दिया। संवाद