फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेसहारा गायों ने उजाड़ी दस एकड़ गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना नदी से सटे गांवों में बेसहारा पशु व नील गायों ने गेहूं और सब्जियों की सैकड़ों एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा दिया है। दिन‎ प्रतिदिन बढ़ती बेसहारा गायों व नील गायों की संख्या से परेशान किसानों ने उन्हें दूसरी जगह छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान संदीप, अनिल कुमार, सुनील, सुमित, अनिल, सतीश, राजेंद्र, सुरेश, राजेश व सुमित ने बताया कि उनके साथ कई किसानों की गेहूं व सब्जियों की सैकड़ों एकड़ फसल नील गाय और अन्य पशुओं ने उजाड़ दी हैं। जिससे खेत में बेसहारा गायों व नील गायों का झुंड घुस जाता है। यमुना के आसपास नील गायों से किसानों को गहरी चिंता होने लगी है। साथ ही सड़क पर कई बार बाइक सवार भी इनके कारण चोटिल हो चुके है। किसानों ने नील गायों को दूर छोड़ने के लिए प्र‎शासन व वन्य जीव विभाग से मांग की है। सनौली के सरपंच संजय त्यागी ने बताया कि यमुना नदी के आसपास बेसहारा गोवंश व नील गाय घूम रहे हैं। इससे गेहूं और दूसरी फसल खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें