फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लू ने किया बेहाल, अगले सप्ताह बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आषाढ़ मास के शुरुआत में गर्मी बढ़ने लगी है। लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। इन सबके बीच 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने गर्मी और बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ महीने के नौतपा में भी इस साल इतनी गर्मी नहीं रही, जितनी कि आषाढ़ महीने की शुरुआत में महसूस की जा रही है। सुबह ही तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। हवा की तेज रफ्तार सुबह थोड़ी राहत देने वाली होती है लेकिन दोपहर के समय और बाद में लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
दिनभर लू चलने से दोपहर तक हवा की ठंडी रफ्तार भी गर्म हो जाती है जो लोगों को राहत देने के स्थान पर त्वचा को जलाने का काम कर रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बढ़ती गर्मी के कारण लोग दिन में बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
वहीं किसान धान पर रोपाई के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं। बुधवार को बारिश की संभावना है जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें