फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसती गर्मी से बढ़ा शहर पर डी-हाइड्रेशन का खतरा

Sun, 24 Apr 2016 12:25 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान के 40 पार पहुंचते ही शहर में डी-हाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। अब से पहले सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में डी-हाइड्रेशन से पीड़ितों की लंबी लाइन लगी हुई है। इसका अधिक खतरा दो से दस साल के बच्चों में अधिक पाया जा रहा है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को डी-हाइड्रेशन की जानकारी गहराई के साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


तेज धूप और तपतपाती गर्मी ने जनजीवन को अब से पहले प्रभावित कर दिया है। शरीर से पसीने के रूप में निकलने वाले पानी से शरीर को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शरीर को डी-हाइड्रेशन बढ़ गया है। डॉक्टरों के मुताबिक डी-हाइड्रेशन एक बेहद खतरनाक बीमारी है। समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की जान भी ले सकता है। अप्रैल माह में सिविल अस्पताल में सैकड़ों मरीज डी-हाइड्रेशन के आ चुके हैं। मरीजों में अधिकतर दो से दस साल के बच्चों की संख्या अधिक है।

क्या होता है डी-हाइड्रेशन
डी-हाइड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी होना। शरीर से पसीने, उल्टी व दस्त के जरिये शरीर से पानी निकलता है। जिस कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। मरीज को कमजोरी महसूस होती है और चक्कर आते है। मरीज का बार-बार मुंह सूखता है।
विज्ञापन


नींबू और नारियल पानी से दे सकते है डी-हाइड्रेशन को मात
सिविल अस्पताल के एमओ डॉ. अमित दहिया ने बताया कि डी-हाइड्रेशन जैसी खतरनाक बीमारी है। इसमें नींबू व नारियल पानी दिया जा सकता है।  दोनों की प्रकार के पानी शरीर में पानी की कमी को पूर्ण करते है और गर्मियों में शरीर के लिए अंत्यत लाभदायक होते हैं। व्यक्ति बाहर का खाना व समय पर पानी की पूर्ति कर डी-हाइड्रेशन से आराम से बच सकता है।

गर्मी के मौसम में डी-हाइड्रेशन के मरीज अब से पहले आने शुरू हो गए हैं। यह चिंता का विषय है और लोगों को इससे बचने के उपाय अपनाने होंगे। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. एसके गुप्ता, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें