फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्मी बढ़ी, आज बादल छाने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही जून महीने जैसी गर्मी होने लगी है। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। हवा की रफ्तार भी लू चलने के कारण गर्म लगने लगी है। जिससे गर्मी का अहसास अधिक होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह वीरवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने से तापमान में कमी आई थी लेकिन उसके बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। चमकीली धूप के कारण सुबह ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। तेज धूप के सामने हवा की तेज रफ्तार भी बेअसर नजर आने लगी है। दोपहर बाद तो लू चलने से हवा भी शरीर को जलाने का काम करने लगी है। लोग घरों से बाहर निकलते समय सूती कपड़े का सहारा लेने लगे हैं। मौसम में लगातार बदलाव से लोगों में इस समय सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त के केस बढ़ने लगे हैं। परिवार का दूसरा व्यक्ति बढ़ती गर्मी के कारण उल्टी व दस्त से ग्रस्त नजर आ रहा है। तेज लू चलने के कारण बच्चे सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं।
बाहर का खाना और तेज गर्मी लोगों के बीमार होने का मुख्य कारण बनी हुई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा गर्मी अधिक रहेगी। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगीढ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें