फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोतियाबिंद के मरीज खोजेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत स्वास्थ्य विभाग मोतियाबिंद की सर्जरी में लगातार पिछड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में हर माह दो-तीन की औसत से मोतियाबिंद की सर्जरी हो रहीं हैं। पिछले नौ माह में महज 55 आई सर्जरी हुई हैं। जबकि पानीपत के सिविल सर्जन व डिप्टी सिविल सर्जन खुद आई सर्जन हैं। इनके अलावा दो और आई सर्जन हैं। बावजूद इसके सर्जरी में पानीपत की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सर्जरी के लिए सर्दियों का समय सबसे बेहतर है। इस मौसम में संक्रमण की संभावना काफी कम होती है। इस मौसम में पसीना नहीं आता। घाव जल्दी भरता है। नवंबर से फरवरी तक का मोतियाबिंद की सर्जरी का बेहतर समय होता है। इसलिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में कैंप लगाकर मोतियाबिंद के रोगियों को चिह्नित कर उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आएंगी।
2022 में भी लगभग 100 व 2023 में 95 सर्जरी ही हुई थी। सिविल सर्जन को मुख्यालय से आई सर्जरी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब सोमवार के बाद स्वास्थ्य विभाग फील्ड में शिविर लगाकर मोतियाबिंद के रोगियों को चिह्नित करेगा। फिर इनकी सर्जरी जिला नागरिक अस्पताल में की जाएगी। सर्जरी कम होने का सबसे बड़ा कारण चिरायु योजना है। इस योजना के पात्र निजी अस्पतालों में मोतियाबिंद की सर्जरी कराना पसंद कर रहे हैं। वहां लैंस की बेहतरीन गुणवत्ता होती है।
विज्ञापन





वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि सर्जरी कम हुई हैं। इस संबंध में डिप्टी सिविल सर्जन को आई सर्जरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर मोतिया बिंद के रोगी चिह्नित किए जाएंगे। लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। यह सर्जरी का बेहतर वक्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें