फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग शीघ्र शुरू करेगा फोगिंग

Sun, 01 May 2016 12:09 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग लोगों को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए शहर में शीघ्र फोगिंग करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग मई माह के प्रथम सप्ताह में ही अपनी टीमों को फोगिंग के भेज देगा।
विज्ञापन

मलेरिया और डेंगू के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र फोगिंग कराने का निर्णय किया है।

स्वास्थ्य विभाग नगर निगम से शीघ्र ही डीजल लेकर अपने कर्मियों को फोगिंग के लिए कॉलोनियों में भेजेगा। गत वर्ष स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण डेंगू और मलेरिया ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। शहर से डेंगू के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली के कारण विभाग की जमकर किरकिरी हुई थी।

डेंगू के प्रकोप के बाद शहर में फोगिंग करने के लिए पहुंचे विभाग के कर्मियों को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि लोगों में अब भी कॉलोनियों में फैली गंदगी के कारण नगर निगम के प्रति रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की फोगिंग का तब तक कोई फायदा नहीं होगा, जब तक नगर निगम शहर से गंदगी को नहीं हटाता।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग शहर में जल्द फोगिंग करेगा। डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए मई माह के प्रथम सप्ताह में ही फोगिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। शहर के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति विभाग पूरी तरह सजग है।
विज्ञापन

डॉ. नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें