फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए लगाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थी बोले- पास होने पर अलग-अलग विभाग में कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दो दिन तक चार पालियों में हुई सीईटी में पहुंचे युवाओं में उत्साह देखने को मिला। जहन में सरकारी नौकरी की तमन्ना लेकर सीईटी में शामिल हुए युवाओं ने सफलता की सीढ़ी के पहले पायदान को पार करने में पूरा दम लगा दिया। इस बार परीक्षा देने वालों में उन युवाओं की संख्या अधिक रही जो पहली बार किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए।
सीईटी को सरकारी नौकरी का प्रवेश द्वार माना जाता है जिस कारण सभी इस दहलीज को हर हाल में पार करना चाहते हैं। यही कारण है कि इस बार सीईटी की परीक्षा देने पहुंचे युवाओं में पहले से अधिक उत्साह नजर आया। खास तौर पर उन युवाओं में जो अभी-अभी 12वीं पास कर आगे बढ़े और स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। पानीपत के 29 केंद्रों पर चली परीक्षा में युवाओं ने पूरे जोश के साथ परीक्षा दी। युवाओं का कहना है कि सीईटी पास होने के बाद आगे की तैयारी करना आसान रहता है।
विज्ञापन


- सीईटी पास करना मेरा पहला लक्ष्य है। परीक्षा के लिए काफी तैयारी की है। प्रश्नपत्र भी आसान रहा है। परीक्षा पास होने की पूरी उम्मीद है लेकिन इस बार मेरिट हाई रहने की संभावना है।
- राजीव, जींद

सीईटी पास करने के बाद अलग-अलग विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए पात्र माना जाता है जिस कारण यह परीक्षा बड़ी महत्वपूर्ण है। परीक्षा की पूरी तैयारी की थी। पेपर भी ठीक रहा है।
-प्रवीण, जींद

सी ग्रुप में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए सीईटी पास होना आवश्यक है। परीक्षा में इस बार काफी अच्छी तैयारी रही है। सरकार ने भी परीक्षा को सफल बनाने के लिए खासी तैयारी की थी। किसी तरह की समस्या नहीं रही।
विज्ञापन

-सुनील, जींद

सीईटी को लेकर सरकार इस बार गंभीर थी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए खासी मेहनत की गई। युवाओं ने भी पूरी तैयारी के साथ पेपर दिए। पेपर भी आसान ही रहा। जो लगातार पढ़ाई के टच में हैं उसके परीक्षा पास करने में अधिक आसानी होगी।
-प्रदीप, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें