फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिर में डंडा मारकर ले ली पत्नी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। थिराना गांव में टेलर पति ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी प्रिया (27) के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बेहोश होने पर आरोपी उसे खुद अस्पताल भी ले गया। मायका पक्ष के लोग सूचना के बाद शाम को घर पहुंचे। मतलौडा थाना की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
थाना मतलौडा प्रभारी के अनुसार, थिराना गांव के रोशन की मतलाैडा में टेलर की दुकान है। उसका पत्नी प्रिया के साथ कई बार झगड़ा हो जाता था। सोमवार सुबह दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया और रोशन ने डंडा उठाकर उनके सिर में मार दिया। प्रिया डंडा लगते ही गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग उनको पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया मगर करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने इसकी सूचना मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के मायका को सूचना दी। मायका से उनके पिता सोमवार शाम को अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और शव को शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें