फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहली पत्नी को बच्चा देने के लिए कर ली दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी से लगाई गुहार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। युवक ने पहली पत्नी को बच्चा देने के लिए उसी के साथ काम करने वाली युवती से दूसरी शादी कर ली। जब युवती ने बच्चे को जन्म दिया तो डेढ़ माह के बच्चे को अपने पास रख लिया। दूसरी पत्नी ने बच्चा मांगा तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी को अदालत में ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने लगा। लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण इसे महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास भेज दिया गया। बच्ची की मां बच्चे को दिलाने की गुहार लगा रही है। जिस पर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे को पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया है।
मामला शहर की एक कॉलोनी का है। कॉलोनी निवासी एक युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती कॉलोनी की एक महिला के साथ थी। उन्होंने उसको बताया कि उसकी करीब 14 साल पहले शादी हुई थी लेकिन उसको कोई बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद उसके पति ने उसे झांसे में लेना शुरू कर दिया और उसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने मार्च 2024 में अपनी पत्नी को तलाक देने का वादा कर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। उसने करीब चार माह पहले बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

वह व्यक्ति अपनी पहली पत्नी को देने के लिए बच्चा ले गया। यही नहीं कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर कोर्ट में पहुंचा और बच्चे को गोद देने के कागजों पर साइन कराने लगा। लेकिन उसने इन्कार कर दिया। उन्होंने अपने बच्चे के लिए महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की शरण लेनी पड़ी। महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाया और बच्चे को पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया है। उनको मंगलवार को बच्चे समेत पेश होना होगा।
विज्ञापन

बच्चे की उम्र चार माह
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके पास यह मामला आया है। बच्चे की उम्र अब चार माह है और वह पिता के पास है। पिता को बच्चे को पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया है। बच्चा पेश न करने पर रिपोर्ट तैयार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें