फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीसीआई की चेयरमैनी का ताज प्रीतम के सिर सजा

Thu, 21 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एचसीसीआई) की चेयरमैनी का ताज प्रीतम सचदेवा के सिर सजा। वे लगातार दूसरी बार चेयरमैन बने हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहनलाल गर्ग को एक तरफा मतदान में 36 वोटों के अंतर से हराते हुए जीत दर्ज की। चुनाव के दौरान 148 वोट डाले गए। जिनमें प्रीतम ने 92 वोट पाए, जबकि मोहनलाल गर्ग को 56 वोटों में संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रीतम सचदेवा ने कहा कि इस जीत से जातिवाद का मुद्दा बनाने वाले लोगों का भ्रम टूट गया है। चुनाव में ऐसे हालात करीब 50 साल बाद हुए है। जोकि नहीं होने चाहिए थे। सभी समर्थकों ने प्रीतम को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हालांकि शाम को तबीयत बिगड़ने पर प्रीतम सिंह सचदेवा खुशी ठीक से नहीं बना सके।  

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एचसीसीआई) की चेयरमैनी का चुनाव बुधवार को जीटी रोड स्थित एसडी सीसे स्कूल में शांतिपूर्ण संपन हो गया। सुबह करीब 10 बजे चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आने शुरू हो गए। चुनाव से पहले दोनों पक्ष अपनी अपनी जीत का दम भर रहे थे। जैसे-जैसे चुनाव हुए वैसे ही प्रीतम सिंह का पलड़ा भारी दिखने लगा। सुबह 11 बजे से दोपहर करीब दो बजे तक वोटिंग का कार्य चला। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा की तो प्रीतम सचदेवा के समर्थकों के चेहरों पर रौनक छा गई। समर्थकों ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए प्रीतम सचदेवा को गोद में उठा लिया। इस मौके पर विकास गोयल, अतुल गुप्ता, सतीश, मुकेश बंसल, रमेश गोयल, मनीश बजाज, सौरव समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के एबीसीडी का मालूम होना जरूरी
चुनाव में जीत के बाद एक समर्थक ने कहा कि चुनाव लड़ने से पहले उम्मीदवार को चुनाव की एबीसीडी का मालूम करना बहुत जरूरी होता है। चैंबर के बारे में जानकारी न होने के बाद चुनाव लड़ना समझदारी का परिचय नहीं है। उनका इशारा मोहनलाल गर्ग की तरफ था।

खंडेलवाल ने सौंपा इस्तीफा, संशय बरकरार
एचसीसीआई में वरिष्ठ सदस्य एवं निवर्तमान सचिव विनोद कुमार खंडेलवाल ने बुधवार को वोटिंग करने के बाद अपने पद के साथ सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे पर फिलहाल संशय बरकरार है। बता दें कि विनोद कुमार खंडेलवाल इस बार तोड़े गए नियम से आहत थे। जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा सौंपा है। फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें कि एचसीसीआई में हर बार सचिव को ही चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी जाती रही है, लेकिन इस बार चेयरमैन प्रीतम सिंह सचदेवा चेयरमैन के लिए दोबारा दावा ठोक दिया। विनोद कुमार खंडेलवाल इससे नाराज हो गए और अपना चेयरमैन को लेकर नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि उन्होंने अगले ही दिन अपना नामांकन उठा लिया। वे इसके बाद भी प्रीतम सिंह सचदेवा से नाराज रहने लगे और उन्होंने वोटिंग करने के बाद इस्तीफा देने की बात कही थी। विनोद कुमार खंडेलवाल ने एसडी सीसे स्कूल में मतदान करने पहुंचने पर कहा कि उन्होंने वायदे के अनुसार अपना इस्तीफा दे दिया हैै।

प्रीतम सिंह की शाम को बिगड़ी तबीयत
प्रीतम सिंह सचदेवा की चुनाव जीत के बाद शाम को तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने उनको हार्ट अटैक आने की बात कही। बताया जा रहा है कि वे चुनाव जीत के बाद घर आ गए थे। सदस्य व अन्य लोग उनको बधाई दे रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई।

चुनाव के दौरान कुर्सी को लेकर रस्साकशी
एचसीसीआई की चेयरमैन की कुर्सी को लेकर जहां कई साल बाद चुनाव का इतिहास दोहराया गया। वहीं चुनाव के दौरान भी कुछ सदस्यों में कुर्सी को लेकर रस्साकशी दिखाई दी। हुआ यूं कि सदस्य यशपाल मलिक अपने ग्रुप में कुर्सी पर बैठे थे। उनका फोन आ गया और वे कुर्सी से उठकर फोन सुनने लगे। इसी वक्त वरिष्ठ सदस्य विनोद खंडेलवाल पहुंच गए। विनोद कुमार खंडेलवाल उक्त कुर्सी पर बैठने लगे तो यशपाल मलिक ने कुर्सी पीछे खींच ली। ऐसे में विनोद कुमार खंडेलवाल कुर्सी पर बैठने के चक्कर में गिरते-गरते बचे।
- मोहनलाल गर्ग को मिली हार
एचसीसीआई में इस बार लंबे अरसे के बाद वोटिंग हुई है। इससे पहले कई सालों से आम सहमति से ही चेयरमैन बनते आ रहे हैं। मोहनलाल गर्ग ने इस बार चेयरमैन के लिए दावा ठोका था और चेयरमैन प्रीतम सिंह सचदेवा के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया था। मोहनलाल गर्ग ने परिवर्तन का नारा देते हुए मान-सम्मान पाने को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही थी। मोहनलाल गर्ग चुनाव में जीत का दावा कर रहे थे लेकिन चुनाव नतीजों ने उनको मायूस कर दिया।
वर्जन
चुनाव में 153 में 148 वोट
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एचसीसीआई) के चेयरमैन पद का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इंडस्ट्रीज के 153 में 148 सदस्यों ने मतदान किया। पांच मतदाता किसी कारणवश चुनाव में नहीं पहुंच पाए। जिस कारण वोट नहीं डाले जा सके। इन चुनावों में प्रीतम सिंह सचदेवा चेयरमैन बने हैं। विनोद कुमार खंडेलवाल ने अपना इस्तीफा दिया है। उनका काम चुनाव कराना है। विनोद कुमार खंडेलवाल के इस्तीफे पर कमेटी फैसला लेगी।
विज्ञापन

पवन गर्ग, चुनाव अधिकारी, एचसीसीआई पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें