फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शुगर मिल में हवन, बॉयलर को गर्म करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में हवन, बॉयलर को गर्म करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

सातवें दिन होगा 28 मेगावाट टरबाइन का ट्रायल
एमडी ने मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश, नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है पेराई सत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

इसराना। शुगर मिल में वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवन किया। इसके बाद बॉयलर को धीरे-धीरे गर्म करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब सातवें दिन बिजली उत्पादन के लिए स्थापित 28 मेगावाट क्षमता की टरबाइन का ट्रायल किया जाएगा।
मिल प्रबंधन नवंबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
शुगर मिल के एमडी एवं इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने बताया कि बॉयलर में शुरुआती दो दिनों तक धीमी फायरिंग की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग की तीव्रता बढ़ाई जाएगी। छठे दिन तक बॉयलर का निर्धारित प्रेशर तैयार हो जाएगा। इसके बाद सातवें दिन टरबाइन का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉयलर में तैयार होने वाली भाप से ही टरबाइन चलाकर बिजली का उत्पादन किया जाता है। एमडी नवदीप सिंह नैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिल में मरम्मत के जो भी कार्य बचे हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


इस मौके पर सीएओ कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर राजकुमार, चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा, डिप्टी चीफ इंजीनियर रवि मान, डिप्टी चीफ केमिस्ट अमरीश कुहाड़, परचेज ऑफिसर सुरजीत, अकाउंटेंट यशपाल, एसओ ईश्वर कादियान, इंजीनियर काशीनाथ साहू, एलए प्रवीण देशवाल, पीए विजय राठी, वीरेंद्र राणा और बिजेंद्र मलिक मौजूद रहे।
16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें