फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूशन टीचर की कार ठीक कराने के लिए हैचरी संचालक के बेटे ने की थी 1.85 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। सीआईए वन की टीम ने नारा गांव के पास पिकअप सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी व चालक से पिस्तौल के बल पर 1.85 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सहित चार आरोपियों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह का सरगना हैचरी मालिक का बेटा है। उसने अपने ट्यूशन टीचर की कार ठीक कराने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों की पहचान सफीदो निवासी अतुल पुत्र रोशन लाल, भारत पुत्र इंद्र सिंह, मोहित पुत्र प्रीतम व जींद के सिंघाना निवासी नीतीश पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई। इस मामले में पांच मई को दिल्ली के बवाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी निवासी नूर आमिन पुत्र मोहम्मद ने मतलौडा थाने में लूट का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी दीपक ने बताया कि हैचरी मालिक के बेटे अतुल ने पूछताछ में बताया कि एक माह पहले वह अपने ट्यूशन टीचर की आई-20 कार मांग कर ले गया था। कार का एक्सीडेंट हो गया था। ठीक करवाने के लिए ट्यूशन टीचर ने पैसों की बात कही तो अतुल ने घर वालों से पैसे न मांग कर दोस्त भारत के साथ मिलकर हैचरी पर अंडे लेने के लिए आने वाली गाड़ी से लूट करने की साजिश रची। भारत ने उसे अपने साथी मोहित, शुभम निवासी सफीदो, नीतीश निवासी सिंघाना जींद व सोनू निवासी अरढ़ाना करनाल से मिलवाया। सभी ने मिलकर लूट की साजिश बनाई। अतुल ने हैचरी पर अंडे लेने के लिए दिल्ली से आने वाली पिकअप गाड़ी को चिह्नित किया। पांच मई को उन्होंने नारा गांव के पास वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें