32वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा की टीम। स्रोत : एसो.
फरीदकोट में खेले गए फाइनल में हिमाचल प्रदेश को 29-23 से हराया, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी बधाई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पंजाब के फरीदकोट में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित 52वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरियाणा की खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 29-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही हरियाणा की टीम ने लगातार दूसरी बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने राजस्थान की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
टीम की इस उपलब्धि पर प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री और एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन कृष्ण लाल पंवार, एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार और महासचिव नसीब जांघू सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और उत्कृष्ट टीम भावना ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
यह सफलता खिलाड़ियों के परिश्रम के साथ-साथ प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेगी।
13