फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय राॅकबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला और हिमाचल के पुरुष टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। राष्ट्रीय राॅकबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला, हिमाचल के पुरुष और राजस्थान की मिश्रित टीम ने परचम लहराया। गांव पट्टीकल्याणा में मंगलवार को राष्ट्रीय राॅकबाल चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन सेवा, साधना एवं ग्राम विकास केंद्र द्वारा किया गया।
विज्ञापन

भारतीय राकबाल एमेच्योर संघ के महासचिव भूपेंद्र सांगवान और हरियाणा एमेच्योर संघ के महासचिव रविंद्र पाल ने बताया कि मिश्रित ( लड़के व लड़कियों के संयुक्त ) खेल में हरियाणा की टीम दूसरे स्थान रही। 12 राज्यों की 24 टीमों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में हरियाणा को पहला, छत्तीसगढ़ को दूसरे और मध्य प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। वहीं पुरुषों के वर्ग में हिमाचल प्रदेश को पहला, पंजाब को दूसरा और गुजरात को तीसरा स्थान मिला। मिश्रित स्पर्धा में राजस्थान को पहला, हरियाणा को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर रॉक बाल संघ के प्रधान प्रवीण रापरिया, पंजाब, धर्मवीर सिंह, महासचिव ख्वाजा अहमद, उत्तर प्रदेश महासचिव राजिल, दिल्ली महासचिव लक्ष्य, जम्मू-कश्मीर महासचिव सिकंदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें