फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर मार-पिटाई का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा क्षेत्र में हलदाना गांव में घर में घुसकर मार-पिटाई करने के आरोपी नितिन उर्फ मालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हलदाना चौकी पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि हलदाना के सुरेश ने तीन जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि नितिन उर्फ मालू अपने साथी शुभम, नितिश, सोनू व शक्ति के साथ उनके घर में घुस गए और तलवार से हमला कर दिया, इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार शाम को एक आरोपी नितिन उर्फ मालू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव निवासी शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ उसकी दोस्ती है। कुछ दिन पहले गांव निवासी रमन व अमन ने मिलकर उसके दोस्त की पिटाई कर दी थी, इसकी रंजिश रखते हुए उसने ममेरे भाई नितिश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पांच दिन पहले युवती घर से लापता
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र के गांव निवासी युवती पांच दिन पहले घर से लापता हो गई, इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने थाने में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गांव के युवक ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन 29 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बावजूद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें