फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की अलग विधानसभा तो बनेगी ही, पंजाब का बयान देना शोभनीय नहीं : रणबीर गंगवा

Tue, 02 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सरकारी विश्राम गृह​ में मंत्री रणबीर गंगवा से बात करते पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की विधानसभा तो अलग बनेगी। चूंकि 90 विधायकों के बैठने पर जगह कम रह जाती है। प्रदेश सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने ये बात सोमवार को सरकारी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान भी कई बार इस तरीके के बयान दे चुके हैं। वे एक संवैधानिक पद पर होकर गैर संवैधानिक बयान देते हैं। ऐसा करना या कहना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पानी की एक बूंद नहीं देंगे, हरियाणा कोई उनका हक नहीं मांग रहा केवल अपना हक मांग रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है, इस तरह की बयानबाजी करना अशोभनीय है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं। रणबीर गंगवा ने नई विधानसभा बनने पर कहा कि नई विधानसभा जरूर बननी चाहिए।
प्रदेश में कांग्रेस है ही नहीं
रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि हरियाणा में तो कांग्रेस है ही नहीं। हां उसके अलग-अलग गुट जरूर हैं। कोई हुड्डा गुट कोई सैलजा गुट कोई रणदीप गुट और वीरेंद्र तो अलग डुगडुगी बजा रहे हैं। गुटों में बंटी कांग्रेस का आपसी विचारों में तालमेल नहीं है इसलिए कांग्रेस और नीचे जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें