फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा-यूपी के किसानों में गेहूं कटाई पर टकराव के हालात

विज्ञापन
विवादित भूमि के लिए आपस में बातचीत करते किसान और अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सनौली। यमुना नदी के अंदर हरियाणा-यूपी के किसानों की गेहूं की फसल कटाई के लिए यमुना भूमि सीमा पर जमीन विवाद एक बार खड़ा हो गया है। रिशपुर गांव और यूपी के मवी गांव के किसान की फसल कटाई के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फसल काटे जाने के बाद सरसों की फसल के लिए भी दोनों प्रदेशों के किसानों में टकराव की स्थिति नजर आ रही है।
विज्ञापन

इसके बाद यूपी पार कैराना प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यूपी टीम ने किसानों को हरियाणा प्रशासन से मिल कर बैठक कर हल करने का आश्वासन दिया। कैराना क्षेत्र के मवी गांव निवासी किसान रमेश मलिक ने बताया कि उसकी करीब 35 बीघा जमीन यमुना पार हरियाणा के रिशपुर गांव से सटी हुई है। इसमें 25 बीघा में गेहूं और 10 बीघा में सरसों की फसल उगा रखी है। आरोप है कि दो दिन पहले रिशपुर के कुछ लोग उसकी 25 बीघा गेहूं की फसल काटकर ले गए। इसके बाद किसान ने मामले की शिकायत एसपी और एसडीएम कैराना से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें