थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि बबैल गांव निवासी गुनित व वशुं बुधवार शाम मोटरसाइकिल से अपने खेत पर आए थे। जहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल का टक्कर मार दी।
थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के पल्हेड़ी से बबैल जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गुनित 14 व वंशु 8 की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर पल्हेडी गांव से बबैल जा रहे थे। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि बबैल गांव निवासी गुनित व वशुं बुधवार शाम मोटरसाइकिल से अपने खेत पर आए थे। जहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल का टक्कर मार दी। जिससे वह घायलों हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों शाम को खेतों पर आए थे। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
-थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक किशोर और एक बच्चे की मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।