फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी, महेंद्रगढ़ और पानीपत में भी 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रदूषण बना वजह

Tue, 19 Nov 2024 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंस, अमर उजाला, नारनौल, पानीपत, भिवानी, झज्जर

सार

12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। ऑनलाइन मोड पर क्लास लगेंगी। उपायुक्त ने कहा कूड़े पर आग लगाने पर कार्रवाई होगी। महेंद्रगढ़, भिवानी और पानीपत में भी छुट्टी के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए 12वीं तक कक्षा की छुट्टी की घोषणा कर दी गई। इसको लेकर उपायुक्त ने भी मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और पर्यावरण मंत्रालय की ओर से गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू कर दिया है। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्रैप-4 को सख्ती से लागू किया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ एनसीआर क्षेत्र में आता है। ऐसे में गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जारी सभी प्रतिबंधों को लागू किया जाए। इस संबंध में जिला में कंट्रोल रूम का नंबर 01282-299004 जारी किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि सब डिवीजन लेवल तक संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे तथा संयुक्त टीम लगातार फील्ड में रहेगी।

इस बैठक में एडीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम कनीना अमित कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी रमित यादव, नगराधीश मंजीत सिंह व पॉल्यूशन बोर्ड से अनुज शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


आगामी आदेश तक 12वीं कक्षा तक की छुट्टी
वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला महेंद्रगढ़ में तुरंत प्रभाव से 12वीं तक सभी स्कूलों में आगामी आदेशों तक छुट्टी करने के आदेश पारित कर दिया है। अध्यापक स्कूलों में मौजूद रहेंगे तथा आनलाइन मोड पर क्लास लेंगे।

क्रशर जोन में बिजली सप्लाई बंद करने के दिए आदेश
डीसी ने कहा कि बिजली अधिकारी क्रशर जोन में बिजली सप्लाई बंद रखे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कूड़े पर आग ना लगाएं। ऐसा करने पर जिला प्रशासन जुर्माना लगाएगा। इस समय जिला में एकयूआई 270 के आसपास है। ऐसे में सभी हिदायतें कड़ाई से लागू करवाएं।

401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है एक्यूआई
जब प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और औसत एक्यूआई 450 को पार कर जाता है तो ग्रैप का चौथा चरण लागू किया जाता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

पानीपत में भी 12वीं तक कक्षाएं बंद करने के दिए आदेश
पानीपत जिला में बढ़ते प्रदूषण के बीच डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में रहा है तथा गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला पानीपत के सभी क्षेत्रों (शहरी एवं ग्रामीण) में 19 नवंबर से अगले आदेश तक 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। उपरोक्त कक्षाओं के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन आदेशों की अनुपालना के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है।

भिवानी में अब प्राइमरी के बाद 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी के डीसी ने दिए आदेश
भिवानी में जिला उपायुक्त ने मंगलवार को प्राइमरी स्कूलों के बाद अब 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। जबकि सोमवार को उपायुक्त ने पांचवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए थे। जबकि मंगलवार को 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी स्कूल न बुलाकर ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। जबकि स्मॉग और ठिठुरन के बीच स्कूली बच्चे मंगलवार सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में डीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्राइमरी स्कूलों की कक्षाएं भी लगाई गई। दरअसल भिवानी जिले में इस सप्ताह एक्यूआई 453 तक पहुंच गया था। हालांकि अब मंगलवार दोपहर बाद एक्यूआई 233 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को एक्यूआई 429 दर्ज किया गया था। हवा में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए फोगर गन व स्वीपिंग मशीनों के जरिए सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उपायुक्त ने 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की आगामी आदेशों तक अवकाश की घोषणा की है।

जिले में भी जारी हो चुके आदेश
जिला झज्जर में 12वीं कक्षा तक सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में भौतिक कक्षाएं नहीं लगेगी। यह आदेश 23 नवंबर / आगामी आदेश तक जारी रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं लगेगी। इससे पहले प्रशासन ने पांचवी तक छुट्टी के आदेश जारी किए थे, लेकिन देर रात इसे बढ़ाकर बारहवीं तक कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें