फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में 27 को होगी मैराथन, नॉन स्टॉप हरियाणा-नॉन स्टॉप जुनून रहेगी थीम

Mon, 21 Oct 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

प्रशासन मैराथन की तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि होंगे। 
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में 27 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसका थीम नॉन स्टॉप हरियाणा-नॉन स्टॉप जुनून रखा गया है। मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि होंगे। यह उनका दूसरी बार सीएम की शपथ लेने के बाद प्रदेश स्तर का पहला बड़ा आयोजन होगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। इसमें करीब एक लाख धावक पहुंचने का अनुमान है। यह आयोजन लोकसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित था। आचार संहिता लगने के चलते मैराथन स्थगित कर दी गई थी।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव इसको लेकर सोमवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने इससे पहले मौजिज लोगों के साथ इसको लेकर चर्चा की। इसी संदर्भ में विभिन्न संगठनों की 23 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख के करीब धावक भाग लेगें।
विज्ञापन


इसको लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसके संदर्भ में मैराथन की तैयारियों के संबंधी विचार विमर्श किया जाएगा। डॉ. पंकज यादव ने बताया कि मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा किया जाएगा। इसका कार्यक्रम सेक्टर-13-17 में किया जाएगा। सभी धावकों को टी शर्ट व हाफ पैंट दी जाएगी। धावकों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। शहर की तमाम संगठनों व एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा।
 
10 और 21 किमी. की होगी दौड़
मैराथन में 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ रहेंगी। 10 किलोमीटर की दौड़ को रन फॉर फन और 21 किलोमीटर की दौड़ को हाफ मैराथन नाम दिया है। 10 किलोमीटर में प्रथम इनाम एक लाख, द्वितीय 75 हजार, तृतीय को 51, चतुर्थ को 21 और पांचवें धावक को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 21 किलोमीटर की दौड़ में 1.21 लाख का पहला, एक लाख का दूसरा, 75 हजार का तीसरा, 21 हजार का चौथा और 11 हजार का पांचवां इनाम होगा। इसके साथ महिलाओं की दौड़ कराई जाएगी। इनको भी इनाम दिया जाएगा।
 
यहां कर सकते हैं आवेदन
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म व अन्य प्लेटफार्म बनाए गए हैं। लोगों से मैराथन में भाग लेने की अपील की जा रही है। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपानीपतमैराथनडॉटइन पर लॉग इन कर पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके साथ प्रशासन द्वारा क्यूआर कोड भी दिया गया है। जिसको स्कैन कर पोर्टल पर लॉग इन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें