फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा आईसीडीएस सुपरवाइजर वेलफेयर एसो. ने मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते सुपरवाइजर मोहिनी व अन्य। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
इसराना। हरियाणा आईसीडीएस सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सुपरवाइजर ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों के लिए सीडीपीओ कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। सुपरवाइजर मोहिनी के नेतृत्व में विभाग मंत्री, आयुक्त व मुख्य सचिव व निदेशक के नाम सीडीपीओ अंजू बाला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सुपरवाइजर मोहिनी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से लंबित पड़ी मांगों को लेकर विभाग को कई बार पत्र लिखा गया। बातचीत भी की गई लेकिन विभाग ने समाधान नहीं किया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सुपरवाइजर की प्रमोशन की जो सूची रोकी गई है उसे जारी किया जाए। जिला ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजरों से उनकी पोस्ट से अतिरिक्त काम नहीं लिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर के खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। सीडीपीओ का पद खाली होने पर पी एमएमवीवाई एसओ स्वीकृति कार्य सीनियर सुपरवाइजर को न देकर असिस्टेंट को दिया जाए। इस मौके पर मंजू, प्रीति, उर्वशी, विनती व संजना मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें