पानीपत में जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान समालखा के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर और आजाद प्रत्याशी पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली समेत प्रदेश के चार प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। जजपा ने इन पर चुनाव के दौरान फ्री बस सेवा का लालच देकर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने चुनाव आयोग को शनिवार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
उन्हाोंने महम से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू, सफीदों से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गांगोली, समालखा से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छौक्कर और आजाद उम्मीदवार रविंद्र मच्छरौली के नाम शिकायत में लिखे हैं। उनका आरोप है कि रहे है चारों उम्मीदवार धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों तक मुफ्त बस सेवा का लालच मतदाताओं को दे रहे हैं।
आयोग इसकी जांच कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग हरिद्वार, बालाजी, सालासर समेत कई धार्मिक स्थलों पर बस ले जाने की बात कहते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को शहर के कॉलेज में ले जाने, पीजीआई खानपुर व रोहतक में ले जाया जा रहा है। इन बस चुनाव चिह्न, प्रत्याशियों के फोटो, पंफलेट लगे हुए हैं। ये सब बस या वाहन फ्री चलाए जा रहे हैं।