हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षाओं में लाडलियां छा गईं और लाडलों से कई प्रतिशत अधिक रिजल्ट लाने में सफल रहीं।
लाडलियों का 10वीं कक्षा में पास प्रतिशत 63.93 व 12वीं में यह प्रतिशत 73.16 प्रतिशत रहा। वहीं जिले में 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 60.64 व 12वीं कक्षा का 70.31 प्रतिशत रिजल्ट रहा। दोनों कक्षाओं का अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर होनहारों को मिठाई खिलाकर बेहतर भविष्य का आशीर्वाद दिया।
जिले में 10वीं का 60.64 प्रतिशत रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले व 10वीं कक्षा में शहरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी छा गए। बोर्ड अधिकारियों की माने तो 10वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में 4497 व शहरी क्षेत्र से 12032 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 59.47 व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 63.80 प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में 4787 व शहरी क्षेत्र में 7417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ग्रामीण में 70.64 और शहरी क्षेत्र में सफलता का प्रतिशत 69.82 रहा।
10वीं में प्राइवेट व 12वीं में सरकारी स्कूल अव्वल
बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राइवेट स्कूलों व 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। बोर्ड अधिकारियों की माने तो 10वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों के 7369 विद्यार्थी रहे।
इनमें से 3596 पास, 1467 पीए-आर व 2063 रि-अपीयर रहे। इनका पास प्रतियात 48.80 प्रतिशत रहा। वहीं प्राइवेट स्कूलों में 8240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
इनमें से 5883 पास, 1188 पीए-आर व 1005 रि-अपीयर हुए। इनका पास प्रतिशत 71.40 प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों के 4850 विद्यार्थियों परीक्षा दी।
इनमें 3477 पास, 586 पीए-आर व 641 की रि-अपीयर रही। इनका पास प्रतिशत 71.69 प्रतिशत रहा। प्राइवेट स्कूलों में 5899 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 4154 पास, 506 की पीए-आर व 925 की रि-अपीयर रही। इनका पास प्रतिशत 70.42 प्रतिशत रहा।
एडिड स्कूलों का भी बेहतर रहा परिणाम
जिले के एडिड स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। 10वीं कक्षा में एडिड स्कूलों के 920 विद्यार्थी प्रविष्ठ हुए। इनमें से 545 पास, 218 की पीए-आर व 130 की रि-अपीयर आई।
इनका पास प्रतिशत 59.24 प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में 1449 ने परीक्षा दी और 946 पास हुए। इनमें 134 की पीए-आर व 287 की रि-अपीयर रही। इनका पास प्रतिशत 65.29 प्रतिशत रहा।
यह करें पीए-आर व रि-अपीयर आने वाले
10वीं व 12वीं कक्षा में पीए-आर आने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड में परीक्षा के लिए दोबारा फार्म जमा कराना होगा। इसको लेकर विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा दिए गए समय दिया जाएगा।
इन विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा तय समय अवधि में अपना फार्म जमा कराना होगा और बोर्ड द्वारा सितंबर माह में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। रि-अपीयर आने वाले विद्यार्थियों को उसी कक्षा में फिर से अपीयर करना होगा।
कम नंबर आए हैं तो घबराए नहीं
किसी विद्यार्थी के परीक्षा या किसी विषय में अपेक्षाकृत नंबर नहीं आए हैं तो वे घबराए नहीं। वे इसके लिए रि-चेकिंग के फार्म भर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा इसके लिए 15 दिन का समय दिया जाता है। ऐसे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका बोर्ड द्वारा दोबारा से चैक कराई जाएगी। जिसके अनुसार उनके दोबारा नंबर घोषित किए जाएंगे।
होनहारों को मिली बधाइयां, चेहरे पर छाई खुशी
हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नाम कमाने वाले होनहारों को चारों तरफ बधाई मिली। स्कूल में प्रबंधन समिति तथा घर पर परिजनों व रिश्तेदारों ने बधाई दी। ऐसे विद्यार्थियों को सुबह से लेकर देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
नेशनल सीसे स्कूल का बेहतर रहा परिणाम
नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कृष्णपुरा की 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 12वीं कक्षा में सुदर्शन ने 461 व 10वीं कक्षा में स्वीटी शर्मा ने 472 अंक के साथ स्कूल में टॉप किया है। स्कूल प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने वीरवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई और उनको बधाई दी।
उन्होंने बताया कि 12वीं की नॉन मेडिकल में सुदर्शन ने 500 में से 461 अंक लेकर स्कूल प्रथम स्थान पाया है। सिमरन ने 439 दिनेश ने 438 अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पाया है।
इसके अलावा 42 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया है। 10वीं कक्षा में स्वीटी शर्मा व आकश सैनी ने ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप स्कूल में प्रथम स्थान पाया।
रवीना ने 470 अंक व प्रीति रोहिला ने 469 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के 108 विद्यार्थियों में से 52 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया है।
विक्टर पब्लिक स्कूल का शानदार रहा परिणाम
प्रिसिपल श्रेष्ठा गांधी व प्रबंधक विक्रम गांधी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई और उनको पास होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्कूल की 10वीं कक्षा में 60 विद्यार्थियों ने मेरिट व 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। रिया व हिमांशु भ्याना ने 477-477 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही।
मोहित सेठी व साक्षी ने 476 अंक प्राप्त किए। 12वीं कक्षा में 18 विद्यार्थियों ने मेरिट व 45 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। अंकित कौशिक 447 अंक लेकर स्कूल में प्रथम रहे। रोहित मान ने 444 अंक प्रापत किए।
राजकीय सीसे बबैल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बबैल की 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। प्रिंसिपल जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं कक्षा में अंजली ने 428 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया।
फूलमुरा व शमशेर सिंह 414 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा।
आर्य कन्या स्कूल वीर भवन
आर्य कन्या सीसे स्कूल वीर भवन की 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 10वीं में मुस्कान व 12वीं में कोमल अव्वल रही। स्कूल प्रिंसिपल सुशीला घनघस ने बताया कि दसवीं कक्षा की 42 छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया है।
मुस्कान ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अंजलि ने 92 व सुमन ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पाया है।
स्कूल की बारहवीं कक्षा की 29 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की है और 69 छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं। छात्रा कोमल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। मंजू ने 82.2 व काजल ने 88.2 अंक प्राप्त किए हैं।
एसडी मॉडर्न स्कूल
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर कालेज प्रबंधन समिति के प्रबंधक रामलाल गोयल, प्रधान सुलेख चंद गर्ग, सचिव राकेश सिंगला,सह प्रबंधक राजेश गर्ग व प्रिंसिपल राज गोयल ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की साइंस में साहिल ने 91.6, हिमांशी बंसल ने 90.6 व मानसी बंसल ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
कॉमर्स में हिमांशी सेठी ने 90.2, अश्वनी ने 89 व शिवानी ने 87.4 प्रतिशत अंक प्रापत किए। 10वीं कक्षा में आकाश नंदा व सूरज ने 91.1 और सारांश ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
मेरिट में आए बच्चों को मिठाई खिलाई
सनौली। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सनौली क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व इनाम देकर सम्मानित किया गया।
बीआरएम सीसे स्कूल बापौली का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में 126 में से 23 बच्चे मेरिट और 67 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे।
छात्रा नेहा ने पांच सौ में से 467 अंक प्राप्त किए। अंजू नेे 465 अंक प्राप्त कर बापौली ब्लॉक में स्कूल व गांव का नाम रोशन किया। मेरिट में आए विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसिपल रामपाल शर्मा ने मिठाई खिलाकर व इनाम देकर सम्मानित किया गया। राजकीय ब्वॉयज सीसे स्कूल बापौली में दसवीं और 12वीं का परिणाम श्रेष्ठ रहा।
जिस पर स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंद्र कौर ने बच्चों को मिठाई खिलाई। सरस्वती हाई स्कूल पसीना खुर्द में स्कूल संचालक सीताराम ने श्रेष्ठ रहे बच्चों को मिठाई खिलाई और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
12वीं के विज्ञान संकाय में स्वाति व निकिता प्रथम
हरियाणा शिक्षा बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से सभी स्कूलों के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। वहीं साइबर कैफे पर भी परीक्षा परिणाम देखने के लिए बच्चों का तांता लगा रहा।
आशादीप सीसे स्कूल, पावटी रोड का दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के निदेशक डॉ. देवेंद्र आर्य ने बताया कि 12वीं के विज्ञान संकाय के 64 विद्यार्थियों में 30 ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
स्वाति व निकिता ने 500 में से 454 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। कोमल ने 449 अंक के साथ दूसरा और 438 अंकों के साथ दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य में मोनिका ने 446 और कला संकाय में पिंकी ने 414 अंक हासिल किए। वहीं दसवीं में अमित कालड़ा 478 अंक हासिल करते हुए स्कूल में पहले स्थान पर रहा।
वहीं पायल मल्होत्रा ने 473 और भारती त्यागी ने 469 अंक लिए। निदेशक डॉ. देवेंद्र आर्य ने कहा कि बच्चों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है।
उन्होंने कहा कि मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। राजकीय उच्च विद्यालय, पावटी का दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। स्कूल के 22 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
जिसमें ज्योति 461 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम रही। जबकि रवीना 459 अंकों के साथ दूसरा और शालू ने 456 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
अलका ने 455 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र कुमार तथा शिक्षक जयपाल शास्त्री ने कहा कि बच्चों की सफलता उनकी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि हमेे जीवन में एक लक्ष्य को केंद्रित कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
आदर्श पब्लिक स्कूल के 35 विद्यार्थी मेरिट में
समालखा। आदर्श पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं तथा बारहवीं का शानदार परीक्षा परिणाम आने से स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रिंसिपल सतीश कुमार गाहल्याण ने बताया कि बारहवीं कक्षा में 92 विघार्थियों में से 35 ने मेरिट में स्थान बनाया। जिसमें नॉन मेडिकल संकाय में पूजा तथा श्वेता, कॉमर्स संकाय में प्रदीप, श्वेता, रोहित तथा कला संकाय में मोनिका, पूजा, अनु, अमन, ऋतु व इशरत मेरिट में रहे।
जबकि दसवीं कक्षा में 39 में से 25 ने मेरिट हासिल की। जिसमें 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिनमें काफी, प्रवीन, समुन, प्रदीप, निधि, सोनिका, मोनिका आदि शामिल रहे।प्रिंसिपल सतीश कुमार ने कहा कि होनहार बच्चे दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम व लगन से सभी मंजिलों को पाया जा सकता है। बच्चों की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों और अभिभावकों की भी भूमिका होती है। इस अवसर पर शीशपाल, सर्वजीत, सुनील, रामकरण, रामदिया आदि शिक्षक उपस्थित थे।
साइंस में शीतल ने 458 अंक हसिल किए
इसराना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा, बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित बाहरवीं के परीक्षा परिणाम से छात्रों में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी नजर आई।
परीक्षा परिणाम जानने के लिए साइबर कैफों पर भीड़ रही व छात्र परिणाम जानने के लिए स्कूलों के भी चक्कर काटते रहे। पास होने की खुशी में छात्रों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे थे।
आरएनएम वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, इसराना की प्रबंधन समिति के उपप्रधान रणधीर सिंह जागलान के अनुसार विद्यालय में विज्ञान संकाय में 458 अंक ले कर शीतल प्रथम, 455 अंक के साथ प्रीति द्वितीय व रोमा 450 अंक के साथ तृतीय रही।
कामर्स संकाय में 379 अंक लेकर पूजा प्रथम, 352 अंक के साथ भारती द्वितीय व रितु 349 अंक ले कर तृतीय रही। कला संकाय में जितेंद्र 463 अंक लेकर प्रथम, प्रिया 460 अंक के साथ द्वितीय व रोहित 442 अंक के साथ तृतीय रहा।
विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, इसराना की प्राचार्य प्रवीण घनघस के अनुसार विद्यालय में विज्ञान संकाय में 467 अंक के साथ ज्योति प्रथम, 455 अंक के साथ शीतल द्वितीय व चिराग 451 अंक के साथ तृतीय रहा।
एसएस वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, मांडी की प्रबंधन समिति के चेयरमैन यशपाल मलिक के अनुसार विद्यालय का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है।
विद्यालय में अनिता 451 अंक ले कर प्रथम, अंकिता 444 अंक के साथ द्वितीय, ऋषिपाल 427 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। शिवालिक मॉडर्न स्कूल, इसराना के प्राचार्य यशपाल कुंडू के अनुसार कला सकांय में 442 अंक ले कर संजना प्रथम, प्रियंका 412 अंक के साथ द्वितीय व रविना 410 अंक के साथ तृतीय रही। कामर्स में 423 अंक लेकर भारती प्रथम व 406 अंक के साथ रितेश द्वितीय रहा।
गीता भारती वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, इसराना के प्राचार्य करतार सिंह के अनुसार विद्यालय में कला संकाय में मोहित प्रथम, कामर्स संकाय में पूजा प्रथम व विज्ञान संकाय में रिंकू प्रथम रहा।