फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी प्रवक्ता ने धरनारत पार्षदों को बताया गैर कांग्रेसी

Fri, 06 Jun 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ धरना देने वाले पार्षद कांग्रेसी नहीं हो सकते। वे विकास को लेकर नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में आज विकास की कोई कमी नहीं है और पानीपत में भी विकास हुआ है। ये बात उन्होंने वीरवार को आठ जून को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पत्रकार वार्ता में कही।

उनकी इस टिप्पणी पर पार्षदों में रोष पनप गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास कराया है। पानीपत में भी रिकॉर्ड विकास हुआ है और मुख्यमंत्री भविष्य में भी विकास की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार 8 जून को प्रात: 11 बजे एसडी विद्या मंदिर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में केंद्र से हरियाणा प्रभारी शकील अहमद, हरियाणा की सह प्रभारी आशा कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर परिवार में किसी न किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ सीधे तौर पर पहुंच रहा है और इन योजनाओं के कारण प्रदेश का तेजी से आर्थिक विकास हुआ है और लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम युवाओं तक पहुंचेंगे।

इसके अलावा सीएम प्रदेश के हर जिले में कार्यकर्ताओं से सीधे रुबरु होंगे। मौके पर समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, पूर्व अध्यक्ष जगदेव मलिक व पूर्व शहरी अध्यक्ष दीपचंद फूलिया, चेयरपर्सन राजरानी पूनम, बलबीर बाल्मीकि मौजूद रहे।

पार्षदों ने टिप्पणी पर जताया रोष
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस समर्थित पार्षदों में प्रदेश प्रवक्ता की टिप्पणी पर रोष पनप गया है। पार्षद जयकुमार ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी के पास ऐसा क्या है जो वे कांग्रेसी हैं और उनके पास क्या नहीं है कि वे कांग्रेसी नहीं है।

रामरत्न अग्रवाल ने कहा कि ‘कालेज समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ हूं और कांग्रेस के कई पदों पर काम कर चुका हूं’ प्रदेश प्रवक्ता का ऐसा कहना ठीक नहीं है। वे हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता हैं और यूथ कांग्रेस व कांग्रेस के पदों पर कई साल तक काम कर चुके हैं।

भाजपा पार्षदों ने दिया कांग्रेसी पार्षदों को समर्थन

कांग्रेस समर्थित नगर निगम पार्षदों को भाजपा पार्षदों ने समर्थन देते हुए उनके बाहरी कालोनियों के संघर्ष को जायज बताया है।

पार्षदों ने प्रशासन की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया और बाहरी कालोनियों को नियमित करने की मांग की। वहीं धरने पर बैठक कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या कुछ कम रही।

कांग्रेस समर्थित बाहरी कालोनियों के पार्षदों ने वीरवार को दूसरे दिन भी लघु सचिवालय के सामने एलिवेटिड हाईवे के नीचे धरना जारी रखा। जिसमें पार्षद जयकुवार, पार्षद पति रामरत्न अग्रवाल, संजीत व पार्षद ससुर मदन मजोका ने सरकार व प्रशासन की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया।

भाजपाई पार्षद अपने पार्षद दल के नेता लोकेश नांगरु की अगुवाई में धरना स्थल पर पहुंचे और कांग्रेस समर्थित पार्षदों को समर्थन दिया।

इनमें दुष्यंत भट्ट, संजीव दहिया, अशोक नारंग व सतीश सैनी शामिल रहे। उन्होंने बाहरी कालोनियों को नियमित करने की मांग को जायज ठहराया।

उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन लोगों की अनदेखी कर रहा है और यहां पर सुविधा नहीं जुटाई जा रही। कांग्रेस समर्थित पार्षद जयकुवार, सुधा अग्रवाल के पति रामरत्न अग्रवाल व पार्षद पति संजीत ने कहा कि बाहरी कॉलोनीवासियों की मांग जायज है। निगम द्वारा उन पर हाउस टैक्स थौप दिया गया है।

जबकि विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई। प्रशासन व सरकार इन कालोनियों को अवैध कह रहा है। ऐसे में इन कॉलोनियों पर हाउस टैक्स नहीं लगाना चाहिए थे।

उन्होंने कहा कि बाहरी कॉलोनी के पार्षद सात व आठ जून को कॉलोनीवासियों के साथ प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री के कानों तक लोगों की आवाज पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं आकर समस्या नहीं सुनते तो वे इसी तरह से धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें