संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वीरवार को लड़कों की दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक की प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें पांच हजार मीटर की दौड़ में चंदन बाल विकास स्कूल के चिराग ने जीत हासिल की। सौ मीटर दौड़ में महावटी स्पोर्ट्स स्कूल का छात्र अदांश प्रथम, हरि कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का जतिन द्वितीय रहा। अंडर-14 में 600 मीटर दौड़ में आर्य शिक्षा सदन आट्टा का नितिन विजेता रहा।
लंबी कूद में हरि कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का दक्ष प्रथम व आशादीप हाई स्कूल करहंस का दक्ष दूसरे स्थान पर रहा। जबकि अंडर-19 ग्रुप में गोला फैंकने में हरि कृष्णा स्कूल का आदित्य प्रथम और राजकीय स्कूल नामुंडा गांव का सुशांत द्वितीय रहा।
इसके अलावा लड़कों की अंडर-14 की कुश्ती में 35 किलोग्राम भार में प्रिंस, 38 किलोग्राम में जतिन, 44 किलोग्राम में अंश व 52 किलोग्राम में दक्ष प्रथम रहा। इसी तरह अंडर-17 के 45 किलोग्राम में वंश, 48 किलोग्राम में गौरव, 60 किलोग्राम में अक्ष, 65 किलोग्राम में अंश, 80 किलोग्राम में सावन प्रथम विजेता रहे। जबकि अंडर-19 के 57 किलोग्राम में विनेश, 65 किलोग्राम में संदीप, 92 किलोग्राम में अखिल व 97 किलोग्राम में पारस ने जीत हासिल की। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार की देखरेख में डीपीई सुदेश, राधेश्याम, वीरेंद्र, सुनीता, रजनी, पीटीआई सरोज, कविता, सतीश और गोपी मौजूद रहे।