फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंपनी का नकली लेबल लगाकर उत्पाद बेच रहे हैंडलूम कारोबारियों कार्यालय पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वेलस्पन कंपनी का लेबर लगाकर हैंडलूम उत्पाद बेच रहे तीन कारोबारियों के कार्यालय और कंपनी पर पुलिस व वेलस्पन कंपनी के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने पुलिस की तीन टीमों ने तीनाें के कार्यालयों से से 342 ताेलिये, 1713 पायदान और 8097 नकली लेबल बरामद किए। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुलदीप ने थाना चांदनीबाग में शिकायत देकर बताया कि वह दिल्ली की कंसल्टेंसी कंपनी में लिगल रीप्रेंजटेटिव के रूप में कार्यरत है। उनकी कंपनी काे 14 अप्रैल काे मुंबई की वेलस्पन लिविंग लिमिटेड व वेलस्पन मल्टीवेनचर एलएलपी कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधित्व मिला। कंपनी के हेड इनफाेर्समेंट के पद पर कार्यरत दीवान सिंह वेलस्पन कंपनी के नकली व असली उत्पादाें की पहचान करने के विशेषज्ञ हैं। उनकी जांच में सामने आया कि पानीपत में 25 पार्ट 2 में रामा टावल, श्री कृष्ण हैंडलूम और श्री राधा रानी ओवरसीज में बिना वैध अनुमति व डीलरशिप के उनकी ग्राहक कंपनी वेलस्पन लिविंग लिमिटेड के नकली उत्पादों पर असली स्टीकर लगाकर बाजार में बेच रहे है। जिससे उनकी कंपनी की बाजार में छवि खराब हाेने के साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है।
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की। एक टीम ने रामा टावल पर कार्रवाई की। जहां से 342 ताेलिये, 792 पायदान व 448 नकली लेबल मिले। वहीं दूसरी टीम ने राधारानी ओवरसीज पर कार्रवाई की जहां से 921 पायदान, 849 नकली लेबल मिले। तीसरी टीम ने कृष्ण हैंडलूम से टीम ने माैके से 6800 नकली लेबल बरामद किए। पुलिस ने तीनों के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें