फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडलूम कारोबारी संजीव को मोटरसाइकिल ओवरटेक करते समय मारी थी सीधी टक्कर, ऑस्ट्रेलिया से बहन के आने पर आज करेंगे संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज पर विराट नगर निवासी हैंडलूम कारोबारी संजीव ग्रोवर को बोलेरो चालक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय सीधी टक्कर मारी थी। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार और घायल है। उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जीआरपी ने आरोपी बोलेरो चालक बिहौली गांव के विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। परिजन संजीव ग्रोवर की बहन के ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद वीरवार को अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

विराट नगर के हेमंत ने बताया कि उनके भाई संजीव ग्रोवर का हैंडलूम कारोबार है। वह मंगलवार शाम को स्कूटी पर विराट नगर-मॉडल टाउन स्थित अपने घर आ रहे थे। वे जाटल रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक बोलेरो चालक ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। वे टक्कर लगते ही उछलकर नीचे पानीपत-दिल्ली रेल लाइन पर गिर गए। उनका चेहरा रेल लाइन पर लग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया था। परिजनों के बुधवार को बयान दर्ज किए। जीआरपी ने बोलेरो के चालक विशाल निवासी बिहौली गांव को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी विशाल ने जीआरपी को बताया कि वह मंगलवार को जाटल रोड पर अपनी मौसी के घर आया था। वह बोलेरो गाड़ी लेकर वापस घर जा रहा था। जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा। वह एक मोटरसाइकिल सवार को ओवरटेक करने लगा तो सामने से उसकी गाड़ी के शीशे पर लाइट पड़ी। वह सामने कुछ नहीं देख पाया और स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। इस बीच उनकी बोलेरो गाड़ी भी पलट गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुआ। संजीव ग्रोवर के परिजनों ने बताया कि उनकी बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। वे वीरवार को घर पहुंच जाएंगी। उनके आने पर संस्कार किया जाएगा। जीआरपी ने इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी चालक विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल ओवरटेक करते समय स्कूटी के साथ टक्कर होने के आरोप कबूल किए हैं। इस हादसे में एक और मोटरसाइकिल सवार घायल हुआ है। वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। -धर्मपाल, प्रभारी, जीआरपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें