समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव में सफाईकर्मी ने दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि चार मार्च को आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूपी की रहने वाली है और उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। साल 2022 में उसकी दूसरी शादी हुई थी, जिसके बाद से वह यहीं रह रही है। बुधवार को सफाई के दौरान आरोपी महिला को अकेला देख जबरन उनके घर में घुस आया। इसके बाद उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी और दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और हथवाला चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी