फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी किए हाल सेक्शन पाइप, तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस टीम ने चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यहां आरोपी महिंद्रा गाड़ी में पराली के नीचे चोरी की हाल सेक्शन पाइप छुपाकर बेचने के लिए मतलौडा आ रहे थे।

सरगना ने अपना कर्ज उतारने के लिए यह पाइप सफीदों के पास रेलवे लाइन के पास से चोरी किए थे। यह आरोपी ढाबे के पास पार्किंग का संचालन भी करते थे। यहां पार्किंग में खड़ी महिंद्रा गाड़ी को वारदात में प्रयोग कर रेलवे लाइन के पास से पाइप चोरी किए थे। पुलिस ने इनसे पाइप बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनी डीएसपी ज्योति ने बताया कि उनकी टीम वीरवार रात को मतलौडा गोशाला के पास गश्त कर रही थी। टीम ने सूचना पर मतलौडा में नाकाबंदी कर ली। कुछ देर बाद महिंद्रा गाड़ी आई। वह पुलिस को देखकर मतलौडा बाइपास रोड पर गाड़ी लेकर भागने लगे। उनकी टीम ने पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान सुनील निवासी भाणा गांव कैथल, अनिल निवासी बिशनपुर गांव, मुजफ्फरपुर बिहार व बलीकरण निवासी पाला मार्केट पानीपत रिफाइनरी के रूप में हुई।



गाड़ी की तलाशी लेने पर पराली के नीचे से 12 लोहे के पाइप, दो गैस सिलिंडर, दो ऑक्सीजन सिलिंडर, एक गैस कटर बरामद हुआ। सामान के बारे में इन युवकों से पूछताछ की तो बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों ने सामान सफीदों क्षेत्र में रेलवे लाइन के अंडर पास से चोरी करना स्वीकारा है।
विज्ञापन


ढाबे पर घाटा हुआ तो रेल लाइन चोरी की

आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि उसने रिफाइनरी के पास कुताना चौक पर स्थित किंगर पंजाबी ढाबा को पिछले छह महीने से किराये पर ले रखा है। साथ ही उसने वाहनों के लिए शुल्क वाली पार्किंग बनाई है। आरोपी ने बताया उसको इस काम से पहले पोल्ट्री फार्म के काम में करीब 55 लाख रुपये का नुकसान हो गया था। एक माह पहले वह सफीदों गया था। उसने रेलवे लाइन अंडर पास के पास लोहे के पाइप दिखाई दिए। उसने पाइप चोरी कर कर्ज चुकाने की सोची। उसके पास ढ़ाबे पर आरोपी अनिल व बलीकरण खाना खाने के लिए आते थे। उसने पाइप चोरी करने के लिए उनको अपने साथ मिला लिया। 23 जनवरी की शाम को उन्होंने पार्किंग में खड़ी एक महिंद्रा गाड़ी निकाल लिया और तीनों गैस कटर व सिलिंडर लेकर रेलवे लाइन अंडर पास पर पहुंचे। वहां पड़े लोहे के पाइपों को गैस कटर से टुकड़े कर गाड़ी में डाला लिया। वह पाइप बेचने के लिए मतलौडा की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें गुप्त सूचना पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें