फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाली पार्क का 42 लाख से होगा बकाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने अब हाली पार्क की सुध ले ली है। इसे पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां हरियाली और रखरखाव के बाद अब पार्क का बकाया काम और रिपेयरिंग का काम भी कराया जाएगा। इसके लिए निगम ने अलग से 42 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस बजट से हाली पार्क का अधूरा पड़ा मुख्य द्वारा, पार्किंग भी बनेगी। इसके अलावा झील के चारों ओर टूटे पत्थर, फुटपाथ, ग्रिल व लाइटों की रिपेयरिंग भी होगी। हाली पार्क को शहर के आदर्श पार्कों में से एक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निगम ने पार्क की हरियाली और रखरखाव को लेकर 35 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाकर टेंडर भी लगाया था। इसमें करीब तीन लाख रुपये महीने से पार्क में माली, सुरक्षा कर्मी तक रखे जाएंगे। इसके अलावा अधिकारी पार्क में तैयार किए गए रेस्टोरेंट और बार को भी चालू करने की तैयारी कर रहे हैं। इनको किराए पर देकर निगम राजस्व लेने की तैयारी में है। गौरतलब कि करीब एक माह पहले निगम आयुक्त ने भी निगम के सभी अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद अधिकारियों को इसके सुधार के आदेश दिए। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। जिस पर निगम ने नया प्रपोजल तैयार किया है। अधिकारियों का तर्क है निगम की पास माली न होने की वजह से पार्क में पेड़ पौधों की संभाल नहीं हो पा रही है। वहीं, सुरक्षा कर्मी न होने की वजह से पार्क में असामाजिक तत्वों का आतंक रहता है। अब पार्क की संभाल भी हो सकेगी और असामाजिक तत्व भी घुस नहीं सकेंगे। जो क्षति पार्क और इमारत को पहुंचाई गई है, उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।

करीब 24 करोड़ खर्च करने के बाद भी अब तक हाली पार्क की झील में पानी लाने का प्लान तैयार नहीं हो सका है। पानी को लेकर शहरी विधायक भी अधिकारियों से जवाब तलब कर चुके हैं कि अधिकारी उन्हें पानी भरने का प्लान बताएं। इस पर अधिकारी नए सिरे से प्लानिंग करने पर जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे नवीनतम तकनीकों पर मंथन कर रहे हैं ताकि झील में पानी भरा जा सके। पानी भरने के बाद झील में आने वाले सैलानी बोटिंग की सुविधा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन



वर्जन:


हाली पार्क की हरियाली और रखरखाव के साथ अब इसकी मरम्मत की तैयारी भी की जा रही है। वहीं कुछ काम बकाया था इसे भी पूरा कराया जाना बाकी है। पार्क को एक आदर्श पार्क की तरह बनाया जाएगा। जिसका फायदा शहर के लोगों को होगा।
विज्ञापन

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें