फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एमजेआर एकेडमी के खिलाड़ियों ने किओ फेडरेशन कप कराटे चैंपियनशिप 2024 में एक स्वर्ण समेत 10 पदक जीते हैं। यह चैंपियनशिप तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में दिनांक 19 से 23 नवंबर को आयोजित की गई। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एमजेआर एकेडमी में बुधवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया। कंवर रविंद्र सैनी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच मुकेश सरोहा ने बताया कि एमजेआर एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत व पांच कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक अंबर ने जीता है। अंशुल सरोहा, अभिनव, पलाक्षा व आकांशा रजत और चेतन अनेजा, वंश, आशी, प्रियांशी, मन्नत व यश सरोहा, उर्मिला वर्मा, योगेश नरवाल, कार्तिक कपूर, आरव व आश्वी कांस्य पदक जीता। कंवर रविंद्र सैनी ने कहा कि उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक विकास भी होगा। बच्चे खेलों की ओर अग्रसर होंगे। कोच मुकेश सरोहा ने बताया कि इससे पहले भी बच्चे एकेदमी से नेशनल लेवल पर भी पदक हासिल कर चुके है। खिलाड़ियों को खेल के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी जाती है। जिससे उनका चहुंमुखी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें