फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में दिन भर रही बूंदाबांदी, आधे में डेढ़ घऌटे तक मूसलाधार बारिश ने डुबोई सड़कें, 30 घंटे में 61 एमएम बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दूसरी बारिश में आधे शहर में दिन भर बूंदाबांदी हुई, जबकि आधे शहर में डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों को पानी की चादर में ढक लिया। मंगलवार से लेकर बुधवार तक करीब 30 घंटे तक लगातार 61 एमएम बारिश दर्ज की गई। अनाज मंडी की सभी सड़कें पानी से लबालब हो गई और दिखाई देना तक बंद हो गई। जीटी रोड पर सेक्टर 25 के कट से लेकर अनाज मंडी गेट तक व चंडीगढ़ साइड गोहाना रोड तक दो फीट तक पानी जमा हो गया। इससे यहां से निकलने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन तो पानी में फंस कर रह गए, जिनको बाद में क्रेन के सहारे निकालना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, शहर के तीन अंडरपास में से दो अंडरपास पानी में डूब गए। विद्यानंद जैसी कॉलोनियों की गलियां तो कीचड़ व गंदे पानी से सनी रही। शहर के बाजारों में दिन भर हल्की बारिश से जलभराव हो गया।
यहां रहा सबसे ज्यादा जलभराव
जीटी रोड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, विकास नगर, संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, सेक्टर 25 पार्ट-1, सेक्टर 29 पार्ट- 2, विद्यानंद कॉलोनी, उग्रा खेड़ी रोड, सनौली रोड, जाटल रोड, राज नगर, आजाद नगर, संजय कॉलोनी, नूरवाला, बरसत रोड एरिया, वार्ड 10 की तरफ से सेक्टर 11-12, पुरानी सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नूरवाला, आदर्श नगर व वीवर्स कॉलोनी समेत कई जगहों पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ।
विज्ञापन

जीटी रोड पर पानी की वजह से जाम फंसे वाहन
जीटी रोड पर करीब दो फीट तक पानी भरा रहा। इससे कई वाहन पानी में बंद हो गए और जाम लग गया। जिसके बाद क्रेन की मदद से वाहनों को पानी से निकाला गया। शहर के जीटी रोड पर दोनों तरफ करीब डेढ़ घंटे का जाम लगा रहा। वहीं, आम दिनों की तुलना में शहर की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या भी कम रही, लेकिन लोगों की परेशानी बरकरार रही।
सबसे दुुरुस्त व्यवस्था एनएफएल की
शहर के तीन मुख्य अंडरपास में से एनएफएल का अंडरपास भी है। यहां पर बरसाती पानी की एनएफएल ने अच्छी व्यवस्था की है, जिससे बरसाती पानी यहां भर ही नहीं पाता। यहां भरने वाले पानी को साथ के साथ मोटर पंप से निकालने का काम चलता रहता है। लोगों का कहना है कि निगम को सफाई के मामले एनएफएल से सीख लेनी चाहिए।
निगम का दावा 70 प्रतिशत काम पूरा
शहर में नगर निगम के अधीन करीब 157 किलोमीटर लंबी नाले व नालियां हैं। इनकी सफाई के लिए निगम ने 150 कर्मचारियों की नाला गैंग व एक जेसीबी मशीन लगाई है। निगम का दावा है कि उन्होंने मानसून की तैयारियां पहले ही कर ली थी। अब उनका काम 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। बाकी काम करीब दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। निगम एसआई रिंकू शर्मा ने बताया कि इसके अलावा भी उनकी टीम रूटीन की मिल रही शिकायतों का निपटान करने का काम भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें