फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन बाद जिले में 10 केस मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 15 दिन से हर रोज 6 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। 25 दिन बाद शनिवार को सबसे ज्यादा 10 पॉजिटिव केस सामने आए। रिफाइनरी टाउनशिप में सबसे अधिक कोरोना के केस मिल रहे हैं। यहां से आए दिन कोरोना के केस मिल रहे हैं। शनिवार को भी यहां कोरोना का केस मिला। कोरोना पॉजिटिव सभी रोगियों को डॉक्टरों ने होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है और लापरवाही बरती जा रही है। अभी खतरा टला नहीं है। अब लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सैनिटाइजर साथ नहीं रखा जा रहा है। अगर लोगों ने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया तो संक्रमण फिर से बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में 10 पॉजिटिव केस आए हैं। मॉडल टाउन, बिंझौल, गीता कॉलोनी, रिफाइनरी टाउनशिप, परुथी चौक में ये मिले हैं। शनिवार को कोरोना से दो मरीज ठीक हुए है। शनिवार को 368 सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानीपत में 10885 कोरोना के केस मिल चुके हैं, 10656 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 155 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें