फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूखी हाली झील में पानी भरने के लिए हायर की एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पांच साल से सूखी पड़ी हाली झील में पानी भरने के लिए नगर निगम ने एक कंसलटेंट एजेंसी को हायर किया है। ये एजेंसी अगले महीने तक अपनी ग्राउंड रिपोर्ट निगम को सौंपेगी। जिसमें ये जानकारी होगी कि हाली झील को पानी से कैसे भरा जा सकता है और कैसे पानी को इसमें रोका जा सकता है। दूसरी ओर निगम ने हाली पार्क की हरियाली और रिपेयरिंग के लिए भी करीब 70 लाख से निविदाएं लगा दी हैं।
अधिकारियों का कहना है कि झील में पानी भरने, पार्क को हरा भरा करने और खस्ताहाल इमारत की रिपेयरिंग करने का दो माह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। अनुमान है कि नए साल पर 26 जनवरी तक हाली झील के साथ हाली पार्क की सौगात शहरवासियों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाली पार्क और झील के निवनिर्माण पर निगम ने करीब 24 करोड़ खर्च किए। सिर्फ झील में पानी भरने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये अलग से खर्च किए। अब करीब 70 लाख रुपये इसके जीर्णोद्धार पर खर्च हो रहे हैं। इसके बाद अब पानी भरने और रोकने पर अलग खर्च होगा।
इस योजना पर हुआ काम, हर बार हुए फेल: हाली झील में पानी भरने के लिए नहर से झील तक करीब दो किलोमीटर लंबी 18 इंच माेटी पाइप लाइन बिछाई गई थी। इस काम पर करीब 1.43 कराेड़ खर्च किए गए थे। योजना के तहत पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर 90 हार्स पावर और 40 हार्स पावर की माेटर लगा हाली पार्क तक पाइप लाइन बिछा पानी लाने का प्रयास किया था।
इस प्रयास में हाली झील में 10 करोड़ लीटर पानी भरा जाना था। प्रयास था कि अगर पानी आया तो आसपास की परिधि के दस किलोमीटर एरिया में भूजल स्तर भी उठ जाएगा। झील में दो लाख क्यूसिक पानी भी आया लेकिन यह झील में दिखाई तक नहीं दिया। इस पानी की एवज में नहरी विभाग ने निगम काे करीब 25 लाख रुपये का बिल भी थमा दिया।
विज्ञापन

फिर निगम ने जाटल रोड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शोधित पानी झील में लाने के तैयारी की। ये प्लान सिरे नहीं चढ़ा। इसके बाद निगम ने झील में पानी रोकने के लिए एक विशेष प्रकार की मिट्टी को भी झील के ग्राउंड पर बिछाने का फैसला लिया। ताकि सूखी झील की मिट्टी पानी कम सोखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें