फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल करती रहीं फोन, पुलिस रही मौन

Mon, 16 Dec 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में पानीपत-रोहतक नए बाईपास पर दोनों नहरों के बीच हादसे में घायल चार महिलाएं सड़क पर कराहती रही। लेकिन घायलों के बार-बार डायल करने के बाद किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


पुलिस की अनदेखी पर परिवार के लोगों ने राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल की एंबुलेंस में अस्पताल दाखिल कराया। जहां पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

हादसा रविवार सुबह पानीपत-रोहतक बाईपास पर दोनों नहरों के बीच हुआ। सोनीपत के सिसाना निवासी युवक नवीन अपनी मां और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ पानीपत अपने मामा के यहां वैगन-आर गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे  दोनों नहरों के बीच सड़क से होकर पानीपत-रोहतक नए बाईपास पर पहुंचे तो यहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


इसमें सिसाना निवासी सरोज, मुकेश, सुनीता और मंजू घायल हो गई, जबकि नवीन और गाड़ी का चालक बाल-बाल बचे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

नवीन ने बताया कि वह काफी देर तक कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना देने के लिए संपर्क साधते रहे। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। राहगीरों ने हादसे की सूचना 102 नंबर पर दी। इसके बाद सिविल अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची। उन्होंने राहगीरों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस में बैठाया और सिविल अस्पताल में ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने मुकेश को गंभीर बताया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की मांग पर चारों को रेफर कर दिया। परिजन चारों घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें